Bigboss 13, (Source: Instagram | @Colorstv)
Bigboss 13, (Source: Instagram | @Colorstv)

इंडियन टेलीविज़न के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और एंटरटेनिंग शो, बिगबॉस का ये सीज़न जब शुरू हुआ था, तभी से हमें पता चल गया थे के ये सीज़न थोड़ा अलग होने वाला है। और हमारा अंदाज़ा सही भी था। इस सीज़न में बहुत कुछ अलग हो रहा है, पहला तो ये के बिगबॉस 13 में चौथे हफ्ते में ही फिनाले हो गया, दूसरा ये के इस बार के कंटेस्टेंट रोज़ किसी न किसी बात पर लड़ते रहते हैं और तीसरा ये के इस बार ज़्यादातर टास्क रद्द हो रहे हैं। ये बात खुद बिगबॉस, यहाँ तक की शो के होस्ट सलमान खान भी कईं बार कंटेस्टेंट्स को बोल चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कोई टास्क ठीक से नहीं हो रहा।

Bigg Boss 13, (Source: Instagram | @colorstv)
Bigg Boss 13, (Source: Instagram | @colorstv)

और अब फिर से टास्क रद्द होते हुए नज़र आ रहा है। मैं बात कर रही हूँ लक्ज़री बजट टास्क की, जिसमें कंटेस्टेंट्स की दो टीम बनाई गयी थी, दोनों टीमों को अपना अपना घर बनाना था और दूसरी टीम को घर बनाने से रोकना था। लेकिन घर वाले इस बार भी जोश में आ गए, और दोनों ने एक दूसरे के घर का ढांचा ही तोड़ दिया। अब भई ढांचा नहीं है तो घर बनने से रहा, और घर नहीं बन सकता तो टास्क होने से रहा।

Bigg Boss 13,  (Source: Instagram |  @arhaankhaan, @voot
Bigg Boss 13, (Source: Instagram | @arhaankhaan, @voot

बिगबॉस ने सभी घर वालों को इकठ्ठा किया, और टास्क ख़राब करने का ज़िम्मेदार अरहान खान और विशाल आदित्य सिंह को बताया। इतना ही नहीं, बिगबॉस ने इन दोनों के अलावा, बाकी घर वालों को भी सज़ा का पात्र माना है, और उन्होंने सभी को सज़ा देने का फैसला किया है।

यहाँ देखिये-

आपको क्या लगता है, क्या बिगबॉस इस बात की सज़ा सभी घर वालों को देंगे?