MissMalini logo
संजीवनी के सेट पर सुरभि चांदना और नमित खन्ना की ऑफ़स्क्रीन मस्ती आपको लोटपोट कर देगी, यहाँ देखिये वीडियो

संजीवनी के सेट पर सुरभि चांदना और नमित खन्ना की ऑफ़स्क्रीन मस्ती आपको लोटपोट कर देगी, यहाँ देखिये वीडियो

Yashi Verma
Surbhi Chandna, Namit Khanna, (Source: Instagram | @joychandna)

सुरभि चांदना, नाम तो सुना ही होगा? हाँ, हाँ, हमारी फेवरेट अनिका उर्फ़ डॉ इशानी। सुरभि जिस भी शो में जाती हैं, वहाँ की जान बन जाती हैं। फिर चाहे वो इश्कबाज़ की चुलबुली और खिड़कीतोड़ अनिका हो, या संजीवनी की इंटेंस डॉक्टर इशानी हो। इश्कबाज़ में सुरभि और नकुल मेहता की केमिस्ट्री इतनी धमाकेदार थी, के जब वो शो से गईं, तो सब यही सोचने लगे, के क्या उनकी किसी और एक्टर के साथ इतनी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी?

Surbhi Chandna, Namit Khanna, (Source: Instagram | @joychandna)

फिर आया संजीवनी, जिसमें उनके अपोज़िट हैं डैशिंग नमित खन्ना उर्फ़ डॉक्टर सिद्धार्थ, और इन दोनों की केमिस्ट्री भी बहुत शानदार निकली। ऑनस्क्रीन हमें इनकी रोमांस वाली केमिस्ट्री देखने को मिलती है, और ऑफ़स्क्रीन मस्ती वाली। अब भई जहाँ सुरभि हो, वहाँ मस्ती ना हो ऐसा हो सकता है क्या? हाल ही में सुरभि ने अपने सोशल मीडिया पर नमित के साथ कुछ बिहाइंड द सीन्स वीडियो डाले, जिसे देखकर हम लोटपोट हो गए।

यहाँ देखिये –

https://www.instagram.com/p/B5AYZpEBZCj/

https://www.instagram.com/p/B5AwqanhuLZ/

https://www.instagram.com/p/B5AoHtOh5er/

सिदिशा की इस मस्तीभरी जोड़ी के बारे में आपका क्या कहना है?