Priyanka Chopra, Nick Jonas, (Source: Instagram | @priyankachopra)
Priyanka Chopra, Nick Jonas, (Source: Instagram | @priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। ये दोनों 2017 में एक दूसरे से मिले थे, और करीब एक साल डेट करने, और एक दूसरे को जानने के बाद, इन्होंने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर  के उमैद भवन पैलेस  में शादी कर ली। जब से निकयांका की शादी हुई है, तभी से ये दोनों हमें मेजर कपल गोल्स देते आ रहे हैं। फिर चाहे उनके रोमैंटिक सोशल मीडिया पोस्ट हो, एक दूसरे का हाथ थामे इवेंट्स में जाना हो, या अपने फ़ोन में एक दूसरे के फोटो का वॉलपेपर लगाना हो। इनका ये रोमैंटिक अंदाज़ हमेशा ही हम सभी का दिल जीत लेता है।

हाल ही में इनकी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी थी, और इस ख़ास दिन पर दोनों ने अपने अपने सोशल मीडिया पर, अपनी शादी के कुछ यादगार लम्हे शेयर किये।

यहाँ देखिये-

इनकी एनिवर्सरी के पहले जब निक से उनके प्लान्स पूछे गए तो उन्होंने ज़्यादा कुछ तो नहीं बताया, लेकिन कहा के वो पीसी को सरप्राइज़ देना चाहते हैं। और जब हाल ही 2019 युनीसेफ स्नोफ्लेक बॉल  के रेड कारपेट में, प्रियंका से भी ये पुछा गया तो उन्होंने भी ज़्यादा कुछ ना बताते हुए कहा के वो वो दोनों बहुत खुश थे के इतने दिन बाद साथ में टाइम स्पेंड कर पाए, क्योंकि प्रियंका अपनी शूटिंग में बिज़ी थी, और निक अपने टूर में।

यहाँ देखिये वीडियो-

https://www.instagram.com/p/B5pwb0QhCvn/

आपको बता दूँ, प्रियंका ने निक को प्री वेडिंग गिफ्ट के तौर पर एक प्यारा सा जर्मन शेफर्ड पपी भी गिफ्ट किया था, जिसका नाम उन्होंने ‘जिनो’ रखा।

यहाँ देखिये-

हाय, ये दोनों हमेशा मुझे कपल गोल्स देते हैं, आपका क्या कहना है?