MissMalini logo
सुष्मिता सेन ने दी खुशखबरी, 10 साल बाद करने जा रही हैं बिग स्क्रीन पर कमबैक

सुष्मिता सेन ने दी खुशखबरी, 10 साल बाद करने जा रही हैं बिग स्क्रीन पर कमबैक

Yashi Verma
Sushmita Sen (Source: Instagram | @sushmiasen47)

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उनकी आवाज़, उनके बात करने का लहज़ा, उनका हार्डवर्क, उनकी बाहरी और दिल की खूबसूरती, ये सभी चीज़ें सभी को उनसे प्यार करने पर मजबूर कर देती हैं। हम वैसे तो सुष को उनके सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, लेकिन फिर भी हम सभी को बड़े परदे पर उनकी कमी महसूस होती है। पर हाल ही में, सुष्मिता हम सभी के लिए एक गुड न्यूज़ लाई हैं। और वो गुड न्यूज़ ये है, के वो जल्द ही बिग स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं।

Sushmita Sen, (Source: Instagram | @sushmitasen47)

जी हाँ, आपने सही पढ़ा। सुष्मिता एक बार फिर बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने अपने चाहने वालों को ये खुशखबरी दी।इस पोस्ट में सुष्मिता ने अपने फैंस को सब्र रखने के लिए शुक्रिया कहा, और बताया के यही एक चीज़ है जो उन्हें उनके फैंस का फैन बना देती है। उन्होंने आगे लिखा के उनके फैंस ने उन्हें हर मोड़ पर अनकंडिशनली सपोर्ट किया है, और अब वो सेकंड इनिंग के लिए तैयार हैं।

यहाँ देखिये उनकी पोस्ट-

सुष्मिता के कमबैक के लिए मैं तो बहुत एक्साइटेड हूँ, आपका क्या कहना है?