Anita Hassanandani, Rohit Reddy, (Source: Instagram | @rohitreddygoa)
Anita Hassanandani, Rohit Reddy, (Source: Instagram | @rohitreddygoa)

अनिता हसनंदानी और उनके हबी रोहित रेड्डी की जोड़ी टैली टाउन की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। हालाँकि इनकी शादी को अक्टूबर में 6 साल हो चुके हैं, लेकिन फिर भी इन्हे देखकर यही लगता है जैसे ये हनीमून फेज़ में हैं। और जिस तरह से ये एक दूसरे को देखते हैं, उफ्फ़ हमारी जान ही ले लेते हैं। अनिरो अपने प्यारे प्यारे पिक्चर्स और वीडियोज़ से हमें मेजर कपल गोल्स देते हैं, और आज भी उन्होंने यही किया। हाल ही में रोहित ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमे वो और अनिता प्यारी भरी पिलो फाइट कर रहे हैं।

यहाँ देखिये वीडियो-

है ना कितना प्यारा वीडियो?

आपको बता दूँ, हाल ही में अनिता और रोहित नच बलिये 9 में नज़र आए थे, जहाँ उनकी परफॉरमेंस और केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। इतना ही नहीं, दिल जीतने के साथ साथ अनिता और रोहित ने डांस रियलिटी शो के फर्स्ट रनरअप का खिताब भी जीता था।

इनकी प्यारी सी जोड़ी के बारे में आपका क्या कहना है?