Ajay Devgan, Kajol Devgan, (Source: Instagram | @kajol)
Ajay Devgan, Kajol Devgan, (Source: Instagram | @kajol)

काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। और इनकी लव स्टोरी भी बहुत ही फ़िल्मी है। हाल ही में काजोल ने सोशल मीडिया के ज़रिये, अजय से मिलने से लेकर अपनी लाइफ की मेजर बातों के बारे में बात की।

उन्होंने बताया के कैसे जब अजय और वो मिले थे तब दोनों किसी और को डेट कर रहे थे। लेकिन बाद में दोनों का अपने अपने पार्टनर्स से ब्रेकअप हो गया। काजोल ने ये भी बताया के उनकी शादी के लिए अजय के पेरेंट्स तो मान गए थे, लेकिन उनके पापा ने उनसे 4 दिन बात नहीं की थी, लेकिन वो भी अड़ी रहीं और बाद में उनके पापा भी मान गए। यहाँ तक की इस पोस्ट में काजोल ने ये भी बताया के उनका दो बार मिसकैरेज हो चुका है ।

Kajol and Ajay Devgn (Source: Instagram | @kajol)
Kajol and Ajay Devgn (Source: Instagram | @kajol)

अपने मिसकैरेज के बारे में बताते हुए काजोल ने कहा-

टाइम के साथ हमने बेबी प्लान करने का सोचा। मैं कभी ख़ुशी कभी गम के टाइम प्रेग्नेंट थी, लेकिन मेरा मिसकैरेज हो गया। मैं उस दिन हॉस्पिटल में थी, फिल्म बहुत हिट हुई लेकिन वो मेरे लिए ख़ुशी का टाइम नहीं था। उसके बाद मेरा एक और मिसकैरेज हुआ। बहुत मुश्किल था। लेकिन बाद में सब सही हो गया और नायसा और युग ने आकर हमारी फैमिली पूरी कर दी।

यहाँ देखिये उनकी पोस्ट-

आपका क्या कहना है इस बारे में?