Ekta Kapoor, (Source: Instagram | @ektaravikapoor)
Ekta Kapoor, (Source: Instagram | @ektaravikapoor)

टेलीविज़न क्वीन एकता कपूर के बेटे, रवि कपूर का कल यानि 27 जनवरी को पहला जन्मदिन था। अब भई बेटे का फर्स्ट बर्थडे हो और माँ कुछ ख़ास ना करे ऐसा हो सकता है क्या? एकता ने रवि के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी, इस पार्टी में एकता के फ्रेंड्स के साथ साथ इंडस्ट्री के कईं लिटिल स्टार्स नज़र आए। लेकिन इस पार्टी में कुछ बहुत ही ख़ास भी हुआ।

जैसा के आप सभी जानते हैं, एकता ने अभी तक मीडिया को रवि का चेहरा नहीं दिखाया था। लेकिन कल रवि के पहले बर्थडे पर एकता ने अपने बच्चे का चेहरा दिखाया। है ना मज़ेदार बात?

यहाँ देखिये रवि की पहली झलक-

बात करें गेस्ट्स की, तो रवि की इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कईं स्टार किड्स पहुँचे। इस पार्टी में रवि के मामा, तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ नज़र आए। इसके अलावा, एशा देओल भी अपनी बेटी राध्या के साथ नज़र आई। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा भी राहिल और रियान के साथ पहुँचे। इसके साथ ही, आयुष शर्मा भी बेटे आहिल के साथ नज़र आए। वहीं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा को भी देखा गया।

यहाँ देखिये तसवीरें –

ये तो हुई बच्चों की बात, इनके अलावा एकता के टीवी इंडस्ट्री के फ्रेंड्स, अनिता हंसनंदानी, रोहित रेड्डी, करण पटेल, अंकिता भार्गव, एरिका फर्नांडिस, क्रिस्टल डिसूज़ा, शब्बीर आलूवालिया, विकास गुप्ता, करिश्मा तन्ना समेत और भी टीवी स्टार्स इस पार्टी में नज़र आए।

यहाँ देखिये तसवीरें –

कितना प्यारा है ना रवि?