Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Instagram | @varundvn_lovers_fans)
Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Instagram | @varundvn_lovers_fans)

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का हम सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, और इसलिए जब भी हमें इनकी शादी से जुडी कोई भी खबर मिलती है, हम आपके लिए लेकर आते हैं। कुछ ही समय पहले खबर आई थी, के वरुण और नताशा 2020 में समर वेडिंग करेंगे। हालाँकि दोनों की ही साइड से कोई कन्फ़र्मेशन नहीं मिला। लेकिन हाल ही में इनके रोके को लेकर एक और नई खबर मिली।

दरअसल, कल नताशा के पापा का बर्थडे था, जिसके लिए वरुण अपने परिवार के साथ उनके घर पहुँचे थे। जिसके बाद ये खबर आने लगी के वो शादी की बात करने गए हैं। उसी शाम वरुण और उनका परिवार इंडियन फेस्टिव कपड़ों में अपने घर से निकलते हुए नज़र आए, उनके हाथ में गिफ्ट्स और ट्रेडिशनल चीज़ें थी, जिससे ये अंदेशा लगाया गया के नताशा के पापा के बर्थडे के साथ साथ, वरुण और नताशा का रोका भी करवा दिया गया है।

यहाँ देखिये तसवीरें –

रोके की खबर सुनकर वरुण और नताशा के फैंस बहुत खुश हो गए थे, लेकिन उनकी ये ख़ुशी ज़्यादा देर नहीं टिकी, क्योंकि वरुण ने अपने सोशल मीडिया के थ्रू ये क्लियर कर दिया के उनका और नताशा का रोका नहीं हुआ है, और वो सिर्फ ये बर्थडे पार्टी थी।

यहाँ देखिये वरुण का ट्वीट –

आपका क्या कहना है इस बारे में?