Kamal Haasan, (Source: Instagram | @kamalismforever)
Kamal Haasan, (Source: Instagram | @kamalismforever)

लेजेंड्री एक्टर कमल हासन, काजल अग्रवाल, राकुलप्रीत सिंह, अनिल कपूर और विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म, इंडियन 2 के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। चेनाई में सेट पर क्रेन फिर गई, जिसमे 3 लोगों ने अपनी जान गवा दी, और 10 लोग घायल हो गए। इस हादसे से ना सिर्फ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पूरे देश को झटका लगा है। हादसे में मधु (प्रोडक्शन असिस्टेंट), कृष्णा (असिस्टेंट डायरेक्टर) और चंद्रन (आर्ट असिस्टेंट) की जान चली गई। घायलों को पास के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Kamal Haasan, (Source: Instagram | @actor_kamal_hassan)
Kamal Haasan, (Source: Instagram | @actor_kamal_hassan)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कमल हासन ने भी हॉस्पिटल जाकर घायलों का हाल जाना। दरअसल ये घटना बुधवार रात 9:30 बजे की है, जब क्रेन का कर्मचारी उसे सीधा कर रहा था, तभी अचानक से क्रेन क्रैश हो गई और गिर गई। क्रेन के बॉक्स में मौजूद शख्स और आस पास काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।

यहाँ देखिये तस्वीर –

बहुत ही अन फॉरच्युनेट इंसिडेंट था ये।