Asim Riaz, Jacqueline Fernandez, (Source: Instagram | @biggbossinsider)
Asim Riaz, Jacqueline Fernandez, (Source: Instagram | @biggbossinsider)

बिगबॉस 13 कंटेस्टेंट असीम रियाज़ अब स्टार बन चुके हैं। वो जहाँ भी जाते हैं, उनके चाहने वाले उन्हें बहुत प्यार देते हैं। और ये बात तो आप सभी मानेंगे, के भले ही असीम ने शो ना जीता हो, लेकिन उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

बिगबॉस ख़त्म होने के बाद से ही हम सब असीम को एक बार फिर अपनी स्क्रीन्स पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। और हमारा ये इंतज़ार तब ख़त्म हुआ, जब थोड़े दिन पहले हमें ये पता चला के असीम, जैकलिन फर्नांडिस के साथ एक म्यूज़िक वीडियो में नज़र आने वाले हैं। जैकी ने अपने सोशल मीडिया पर एक बूमरैंग शेयर करके ये न्यूज़ दी थी। हालाँकि इस म्यूज़िक वीडियो के बारे में हमें ज़्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन हाल ही में, इसके बारे में हमें एक नई अपडेट मिली।

https://www.instagram.com/p/B9Dv0D4nSfz/?utm_source=ig_embed

असीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमे उन्होंने अपना और जैकलिन का फर्स्ट लुक शेयर किया। उसी के साथ उन्होंने ये भी बताया के ये सॉन्ग एक होली सॉन्ग है, जिसका नाम ‘मेरे अँगने में’ है, और ये 7 तरीक को रिलीज़ होगा। है ना एक्साइटिंग न्यूज़।

यहाँ देखिये वीडियो-

https://www.instagram.com/p/B9OVzlznLpt/

क्या आप इस नए होली सॉन्ग के लिए एक्साइटेड हैं?