Irrfan Khan (Source: Instagram | @irrfan)
Irrfan Khan (Source: Instagram | @irrfan)

शुरू कहाँ से करूँ, नहीं पता, आगे क्या लिखूँ समझ ही नहीं आ रहा। आँखें नम हो चुकी हैं, शब्द गुम हो चुके हैं। बस ये जानती हूँ के आज पूरी दुनिया के लिए बहुत ही दुखद दिन है। आज के दिन हमने हमारे बॉलीवुड के हीरे, इरफ़ान खान को खो दिया है। मेरी तरह आपको भी यकीन नहीं हो रहा ना? लेकिन यही सच है। साल 2018 में न्यूरो इंडोक्राइम ट्यूमर नामक बिमारी का पता चलने के बाद इरफ़ान का काफी समय तक लंदन में इलाज़ चला था। और तब भी हमारे लिए बहुत बड़ा शॉक था। लेकिन पूरे देश ने उनके लिए प्रे किया, और उस बिमारी से लड़कर कुछ ही समय पहले इरफ़ान इंडिया वापस आ गए।

Irrfan Khan (Instagram | @irrfan)
Irrfan Khan (Instagram | @irrfan)

मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहाँ उनका निधन हो गया। डायरेक्टर शूजीत सरकार ने ट्विटर के ज़रिये ये दुखद खबर दी। लेकिन मानों या ना मानों, वो आज भी हमारे साथ हैंं, अपनी ऐक्टिंग के रूप में, अपने आर्ट के रूप में, अपने शानदार डायलॉग्स के रुम में और बेहतरीन सिनेमा के रूप में। और हमेशा रहेंगे। जब तक हिंदुस्तान में सिनेमा रहेगा, लोग इरफ़ान खान को याद करते रहेंगे।

RIP Irrfan Sir