MissMalini logo
हिना खान एक बार फिर बनी कोमोलिका, यहाँ देखिये वीडियो

हिना खान एक बार फिर बनी कोमोलिका, यहाँ देखिये वीडियो

Yashi Verma
Hina Khan, (Source: Instagram | @realhinakhan)

बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉपुलर शो, कसौटी ज़िंदगी की, को लोगों ने बहुत ज़्यादा पसंद किया। फिर चाहे वो उसकी कहानी को लेकर हो या उसके किरदारों को लेकर। जी हाँ आपने सही पढ़ा, कसौटी उन बहुत कम शोज़ में से एक है, जिसका हर एक किरदार लोगों के ज़हन में बसा हुआ है, फिर चाहे वो नेगेटिव ही क्यों ना हो। और उन्ही में से एक है कोमोलिका का किरदार।

Hina Khan, (Source: Instagram | @realhinakhan)

19 साल पहले वाले कसौटी ज़िंदगी की में उर्वशी ढोलकिया ने कोमोलिका का कैरेक्टर इतनी शानदार तरह से निभाया था, के हमें लगा ही नहीं था के इतनी अच्छी कोमोलिका कोई और हो सकती है। लेकिन नई कोमोलिका बनकर आई हिना खान ने हम सभी को अपनी परफॉरमेंस से गलत साबित कर दिया। हिना ने कोमो के अवतार में हर किसी का दिल जीत लिया। हालाँकि उन्हे अपने बॉलीवुड कमिटमेंट्स के चलते बीच में ही शो छोड़ना पड़ा। और तभी से उनके फैंस उन्हे कसौटी में बहुत मिस करते हैं।

Hina Khan as Komolika

लेकिन हाल ही में हिना अपने फैंस को एक सरप्राईज़ दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कोमोलिका के डायलॉग पर लिप सिंक कर रही हैं। हिना के इस वीडियो ने उनके फैंस का दिन बना दिया।

यहाँ देखिये वीडियो –

तो कसौटी फैंस, आपका क्या कहना है इस बारे में?