देश में फैले कोरोनावायरस से लड़ने के लिये आज सभी देशवासी साथ खड़े हैं। जहाँ कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग करके और अपने घरों में रहकर योगदान दे रहे हैं, वहीं हमारे हेल्थ केयर वर्कर्स हैं जो फ्रंट लाईन पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। लेकिन जैसे जैसे पेशेंट्स बढ़ते जा रहे हैं, वैसे वैसे हेल्थ केयर वर्कर्स की परेशानियाँ भी बढ़ते जा रही है। और ऐसे में उन्हें मोटीवेशन और पॉज़िटिव एनर्जी की बहुत ज़्यादा ज़रूरत है। और इस बात को ध्यान में रखते हुए आलिया भट्ट ने मुंबई के हेल्थ केयर वर्कर्स को थैंकयू गुडीज़ भेजी। उन गुडीज़ में एक मील, चॉकलेट, एप्पल, जूस बॉक्स और एक बन था। इसी के साथ उसमें एक थैंकयू नोट भी था।
मुंबई के एक डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर गुडी बॉक्स का फोटो शेयर करते आलिया का शुक्रियाअदा किया। जब एक फैन ने डॉक्टर से पूछा ये क्या है तो डॉक्टर ने इस बात का जवाब दिया।
मुंबई में कोरोनावायरस से लड़ रहे डॉक्टर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स का शुक्रियाअदा करते हुए आलिया ने चॉकलेट्स भेजी।
Thank you @aliaa08 for such a sweet surprise..much appreciated in these bitter times of pandemic..!! pic.twitter.com/6eBP1Czf9r
— Dr. Shripad Gangapurkar (@Shripad97) May 17, 2020
इसी के साथ आलिया ने एक ग्रैटिट्यूड नोट भी भेजा था
कम्युनिटी को सेफ़ और हैल्दी रखने के लिये आप जो कर रहे हैं उसका बहुत बहुत शुक्रिया। आप असली हीरोज़ हो।
है ना कितना प्यारा जेस्चर?
आपका क्या कहना है इस बारे में?
Related Stories
Trending Today