Sumeet Vyas, Ekta Kaul, (Source: Instagram | @ektakaul11)
Sumeet Vyas, Ekta Kaul, (Source: Instagram | @ektakaul11)

कोविड 19 के इस अंधेरे के बीच एक सेलिब्रिटी कपल ऐसे भी हैं जिनके घर खुशियों की रौशनी हुई है। मैं बात कर रही हूँ सुमित व्यास और एकता कौल की। कुछ ही दिन पहले इस ब्यूटीफुल कपल ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये ये खुशखबरी दी थी, के उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस गुडन्यूज़ के बाद से ही हम उनके को-प्रोडक्शन के इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। और आज हमें एक और गुड न्यूज़ मिल ही गई।

Sumeet Vyas and Ekta Kaul (Source: Instagram | @ektakaul11)

सुमित और एकता के घर बेबी बॉय आया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, एकता ने बेटे को जन्म दिया है। न्यू मॉमी और डैडी ने अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया के ज़रिये ये खुशखबरी दी। खुशखबरी देने के साथ एकता और सुमित ने ये भी बताया के उन्होंने अपने बेटे का नाम वेद रखा है। है ना कितना प्यारा नाम?

यहाँ देखिये पोस्ट-

जिन्हे नहीं पता उन्हें बता दूँ, सुमित और एकता ने 2018 की दिसंबर में शादी की थी, और ये उनका पहला बेबी है।

न्यू मॉमी और डैडी को हमारी तरफ से ढ़ेर सारी बधाईयाँ। नैपीज़ चेंज करने के लिये और रात को जागने के लिये तैयार हो जाईये। 👶