Karan Johar, (Source: Instagram | @karanjohar)
Karan Johar, (Source: Instagram | @karanjohar)

सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर नेपोटिस्म को लेकर सवाल खड़े हो गए। और जिस सेलिब्रिटी को इससे सबसे ज़्यादा प्रतिक्रिया मिली वो हैं करण जोहर। लोगों का मानना है के फिल्म मेकर्स और एक्टर्स ने सुशांत को बॉयकॉट कर दिया था। इतना ही नहीं, हाल ही में करण, एकता कपूर, सलमान खान और संजय लीला भंसाली के खिलाफ एक पुलिस केस भी फाइल किया गया है।

इन सभी वजहों से करण के सोशल मीडिया फॉलोवर्स काफी कम हो गए। और अब करण ने भी बहुत से लोगों को अपने सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। अब वो सिर्फ 8 लोगों को फॉलो कर रहे हैं, जिसमे धर्मा प्रोडक्शंस के अलावा सिर्फ 4 सेलेब्रिटीज़ हैं। करण सिर्फ शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को फॉलो कर रहे हैं।

यहाँ देखिये –

Karan Johar, (Source: Twitter)
Karan Johar, (Source: Twitter)

सुशांत के जाने पर दुःख जताते हुए करण ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। लेकिन इस पोस्ट पर लोगों ने यही कहा के अगर सुशांत के इंडस्ट्री वाले उस टाइम अपना लेते तो वो आज हम सभी के बीच में होते। इतना ही नहीं, लोगों ने ये भी कहा के बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ फेक दुःख जाता रहे हैं। क्योंकि जब सुशांत थे तब उनकी कदर नहीं की गई।

यहाँ देखिये करण की पोस्ट –

आपका क्या कहना है इस बारे में?