Tara Sutaria

कोविड 19 और लॉकडाउन ने सभी की लाइफ को बहुत मुश्किल बना दिया है। लोगों के पास ज़्यादा काम नहीं है और सभी अपने अपने घरों में बैठे हैं। और वो कहते हैं ना, खाली दिमाग शैतान का घर होता है, तो ऐसे समय में दिमाग में नेगेटिव थॉट्स आना भी बहुत मामूली बात है। और इसलिए हम सभी को इस समय अपने आप को पॉजिटिव रखने की बहुत ज़रूरत है। ख़ास कर उन लोगों है आसपास रहने की जो हमें अच्छा फील करवाते हैं।

इस बात से तो आप सभी वाकिफ होंगे के डॉगीज़ बहुत अच्छे थेरेपिस्ट्स का काम करते हैं, ये ना चाहते हुए भी आपके चेहरे पर मुस्कराहट ले आते हैं।और हाल ही में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फेम तारा सुतारिया भी अपने लिए बंडल ऑफ़ जॉय लेकर आई हैं। मैं बात कर रही हूँ उनके नए डॉगो बेली की। तारा ने अपने प्यारे से 5 महीने के बीगल, बेली का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, और कैप्शन में अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन और बहन पिया सुतारिया को टैग किया।

यहाँ देखिये –

आदर ने भी बेली की तस्वीर पर कमेंट करते हुए उसका वेलकम किया।

यहाँ देखिये –

Aadhar Jain and Tara Sutaria's comment on her Instagram post (Source: Instagram | @tarasutaria)
Aadhar Jain and Tara Sutaria’s comment on her Instagram post (Source: Instagram | @tarasutaria)

कितना प्यारा है ना तारा का बेली ?