Divya Khosla Kumar and Sonu Nigam (Source: Instagram | @divyakhoslakumar @sonunigamofficial)
Divya Khosla Kumar and Sonu Nigam (Source: Instagram | @divyakhoslakumar @sonunigamofficial)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कईं कलाकार आगे आकर अपने अपने एक्सपीरिएंसेस शेयर कर रहे हैं। कोई नेपोटिज़म को लेकर बोल रहा है तो कोई बुलींग को लेकर। और हाल ही में जिस कलाकार ने खुलकर बात की है, वो हैं पॉपुलर सिंगर सोनू निगम। सोनू ने सुशांत के जाने के बाद एक व्लॉग बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमे उन्होंने म्यूज़िक कम्पनीज़ से कहा था के वो न्यू कमर्स और उभरते हुए सितारों के लिए वेलकमिंग हों, नहीं तो आज एक एक्टर की जान गई है, कल किसी सिंगर, राइटर, लिरिसिस्ट की जान जाएगी।

और अब हाल ही में सोनू ने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमे वो बता रहे हैं के म्यूज़िक माफिया भी एक्ससिस्ट करते हैं, इसी के साथ उन्होंने टी- सीरीज़ के चेयरमैन, भूषण कुमार से कहा के मुझसे पंगा मत लेना।  यहाँ पढ़िए

और अब, सोनू निगम के वीडियो के कुछ देर बाद ही भूषण कुमार की वाइफ, दिव्या खोसला ने अपने सोशल मीडिया पर सोनू को स्लैम करते हुए कुछ स्टोरीज़ डाली हैं।

इसमें उन्होंने लिखा है –

आज कल सिर्फ यही है के कौन अच्छा कैंपेन चला सकता है। मैंने लोगों को अपने स्ट्रॉन्ग कैंपेन से झूठ बेचते हुए भी देखा है। सोनू निगम जैसे लोग जानते हैं के लोगों के दिमाग से कैसे खेला जाता है। भगवान बचाए इस दुनिया को।

इसी के साथ दिव्या ने सोनू निगम को थैंकलेस भी कहा।

उन्होंने लिखा –

सोनू निगम जी, टी सीरीज़ ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया, आपको इतना आगे बढ़ाया। अगर आपको इतनी ही खुंदस थी भूषण से तो पहले क्यों नहीं बोले। आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं। आपके पिताजी के खुद मैंने इतने वीडियोज़ डायरेक्ट किये हैं, जिसके लिए वो हमेशा शुक्रगुज़ार रहते थे। लेकिन कुछ लोग एहसान फरामोश रहते हैं।

यहाँ देखिये –

Divya Khosla Kumar's Instagram Stories (Source: Instagram | @divyakhoslakumar)
Divya Khosla Kumar’s Instagram Stories (Source: Instagram | @divyakhoslakumar)

आपका क्या कहना है इसके बारे में ?