Bhumi Pednekar and Sushant Singh Rajput (Source: Instagram | @bhumipednekar)
Bhumi Pednekar and Sushant Singh Rajput (Source: Instagram | @bhumipednekar)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। हालाँकि, धीरे धीरे उनके परिवार की हिम्मत को देखकर सुशांत के फैंस ने उनके लिए दुःखी या मायूस होने की जगह उन्हें हमेशा के लिए अपने दिलों में ज़िंदा रख लिया। कितनी प्यारी बात है ना? इतना ही नहीं, सुशांत की फ्रेंड और को-स्टार भूमि पेडनेकर ने भी उनके लिए कुछ अच्छा करने का फैसला किया है। भूमि ने ये संकल्प लिया है के वो अपने अच्छे दोस्त और एक बहुत अच्छे इंसान, सुशांत की याद में 550 ज़रूरतमंद लोगों को खाना खिलाएंगी।

भूमि ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये सभी तक ये बात पहुँचाई।

उन्होंने लिखा –

मैं अपने प्यारे दोस्त, सुशांत सिंह राजपूत की याद में, एक साथ फाउंडेशन के ज़रिये, 550 गरीब परिवारों को खाना खिलाने का संकल्प लेती हूँ। चलिए हर ज़रुरतमंद को प्यार और कम्पैशन दिखाते हैं, हमेशा से ज़्यादा अब।

यहाँ देखिए भूमि की पोस्ट –

भूमि, इस नेगेटिव टाइम में पॉजिटिविटी की बहुत ज़रूरत थी। वी आर प्राउड ऑफ़ यू।

आपको बता दूँ, सुशांत की फैमिली ने पटना में उनके नाम से फाउंडेशन बनाने का फैसला किया है। पटना के राजीव नगर में, जहाँ उनका बचपन बीता है, वहां मेमोरियल बनाया जाएगा, जहाँ उनकी पर्सनल चीज़ें, जैसे बुक्स, उनका टेलिस्कोप और भी बहुत चीज़ें रखी जाएंगी, जो उनके फैंस देख पाएंगे।