सुशांत सिंह राजपूत को गए हुए 3 हफ्ते हो चुके हैं, और अभी भी हम सभी उनको बहुत याद कर रहे हैं। उनके फैंस उनपर जितना प्यार बरसा रहे हैं, ये देखकर आज सुशांत जहाँ भी होंगे बहुत खुश होंगे। सुशांत के फ्रेंड्स और फैंस उन्हें अलग अलग तरह से ट्रिब्यूट दे रहे हैं। कुछ ही समय पहले,भूमि पेडनेकर ने सुशांत को ट्रिब्यूट देते हुए, 550 ज़रूरतमंद परिवारों को खाना खिलाने का संकल्प लिया। और अब उनके एक फैन ने भी उन्हें एक प्यारा सा ट्रिब्यूट दिया है।
जैसा के हम अभी जानते हैं, सुशांत को स्पेस, चाँद तारों और गैलेक्सी से बहुत प्यार था। इतना ही नहीं, उन्होंने चाँद पर एक प्लॉट भी ले रखा था। इन चाँद तारों और प्लैनेट्स को देखने के लिए सुशांत ने एक टेलिस्कोप भी खरीदा था। और उनके इस प्यार को देखते हुए, उनकी एक फैन ने उनके नाम पर एक तारे का नाम रखा है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, अब सच में आसमान में सुशांत नाम का एक तारा चमक रहा है। है ना कितना प्यारा ट्रिब्यूट ?
इस प्यारे से ट्रिब्यूट ने मेरा दिल छू लिया, आपका क्या कहना है इस बारे में?
Related Stories
Trending Today