Ruzlaan Mumtaaz, Nirali Mehta, (Source: Instagram | @niralirm)
Ruzlaan Mumtaaz, Nirali Mehta, (Source: Instagram | @niralirm)

लॉकडाउन और क्वारंटाइन के हम सभी ज़िन्दगियों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है, ना हम कहीं आ जा सकते हैं और ना ही किसी से मिल सकते हैं, अब तो बिना डर के घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन इन सब के बीच एक चीज़ भी अच्छी हुई है। और वो ये के अब हम  सभी अपने परिवार के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिता पा रहे हैं।

सिर्फ हम ही नहीं, बल्कि ये लॉकडाउन सेलेब्रिटीज़ को भी अपने परिवार के और ज़्यादा करीब ले आया है। और ऐसा ही एक परिवार है रूज़लान मुमताज़ का परिवार। रूज़लान की वाइफ निराली मेहता ने मार्च में अपने बेबी बॉय को जन्म दिया था। और वो तभी से अपने बेटे को छोटा बेबी नाम से बुलाती हैं। जैसा के आप सभी जानते हैं के बेबी आने के बाद फिर से काम पर जाना, मम्मी पापा दोनों के लिए ही बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन रूज़लान और निराली को लॉकडाउन की वजह से कहीं जाना ही नहीं पड़ा। और मार्च से लेकर अभी तक दोनों अपने छोटे बेबी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। न्यू मॉमी डैडी दोनों अपने बेबी के साथ फोटोज़ शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में निराली ने एक बार फिर बेबी रयान मुमताज़ के साथ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की।

यहाँ देखिये –

है ना कितनी प्यारी तस्वीरें ?