सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को हम सभी का साथ छोड़ कर चले गए थे। उनके जाने के बाद से ही उनकी ज़िन्दगी पर फिल्म बनाने की चर्चाएँ शुरू हो गई थी। और फिर कुछ ही दिन पहले विजय शेखर गुप्ता ने ये अनाउंस किया के वो सुशांत की ज़िन्दगी पर फिल्म बना रहे हैं, जिसके डायरेक्टर शमीक मौलिक होंगे और जिसका नाम होगा सुसाइड और मर्डर? इस अनाउंसमेंट के बाद सभी ये जानना चाह रहे थे के इस फिल्म में सुशांत की भूमिका कौन निभाएंगे। और आज फिल्म के प्रोड्यूसर, विजय शेखर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया है के इस फिल्म में सचिन तिवारी लीड रोल निभाएंगे।
विजय शेखर ने लिखा –
छोटे शहर का लड़का, जो फिल्म इंडस्ट्री में आकर चमकता हुआ सितारा बfन गया। इंट्रोड्यूसिंग सचिन तिवारी ऐज़ एन आउटसाइडर इन सुसाइड और मर्डर।
यहाँ देखिये पोस्टर –
आपको बता दूँ, सचिन का चेहरा कईं हद तक सुशांत से मिलता है, जिस वजह से हाल ही में फैंस उनकी तसवीरें देखकर चौंक भी गए थे।
प्रोड्यूसर विजय शेखर ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ फिल्म को लेकर और बात की।
उन्होंने कहा –
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड से जान जाना हम सभी के लिए एक चौंकाने वाली बात थी, लेकिन ये नया नहीं है। बहुत से लोग इंडस्ट्री में अपने सपने पूरे करने आते हैं, कुछ बड़ा करने आते हैं, उन्हें काम ही नहीं मिलता। उनमे से बहुत ये रास्ता अपना लेते हैं, और कुछ ज़िन्दगी भर स्ट्रगल करते रहते हैं। तो हम ये स्टोरी बताना चाहते थे के कैसे छोटे शहर से आए एक्टर्स, जिनका बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं होता है वो स्ट्रगल करते हैं। हम एक एक करके बाकी के कैरेक्टर्स रिवील करेंगे। मैं आपको ये अश्योर कर सकता हूँ के ये फिल्म बॉलीवुड के इनसाइडर्स का असली चेहरा दिखाएगी।
आपको बता दूँ इस फिल्म की शूटिंग मिड- सितम्बर में शुरू होगी, और ये फिल्म पंजाब और मुंबई में शूट होगी। प्रोड्यूसर ने ये भी बताया के वो क्रिसमस 2020 पर फिल्म रिलीज़ करने का सोच रहे हैं।