Nora Fatehi, (Source: Instagram | @norafatehi)
Nora Fatehi, (Source: Instagram | @norafatehi)

पिछले साल एक ऐसा गाना आया था जिसने आते ही सभी का दिल जीत लिया था। मैं बात कर रही हूँ नोरा फतेही और विक्की कौशल के सॉन्ग पछताओगे की। अरिजीत सिंह की आवाज़ पर नोरा और विक्की की प्यार और धोके की कहानी देखने लायक थी। इस गाने को लोगों ने इतना ज़्यादा पसंद किया था के मेकर्स ने इसका फीमेल वर्शन लाने का फैसला किया। आपको बता दूँ इसके फीमेल वर्शन में भी नोरा ही नज़र आएंगी और इस बार वो काफी अलग अंदाज में नज़र आएंगी।

यहाँ देखिये नोरा का लुक –

ओरिजनल सॉन्ग से हटके इस सॉन्ग को एकदम अलग अंदाज में शूट और कोरियोग्राफ किया गया है। इसमें नोरा का लुक तो अलग है ही उसी के साथ ग्राफ़िक्स भी अलग हैं और एक्टिंग और डांस भी अलग अलग हैं। हाल ही में मेकर्स ने पछताओगे फीमेल वर्शन का टीज़र रिलीज़ किया है जिसे 45 मिनिट के अंदर 2.5 लाख के करीब व्यूज़ मिल चुके हैं।

यहाँ देखिये टीज़र –

आपको बता दूँ, इस गाने को असीस कौर ने गाया है, म्यूज़िक बी प्राक का है वहीं इसके लिरिक्स और कंपोज़िशन जानी की है।

मैं तो इस गाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ, आपका क्या कहना है?