बॉलीवुड ने आज अपना एक और बेहतरीन सितारा खो दिया। मैं बात कर रही हूँ बॉलीवुड डायरेक्टर निशिकांत कामत की। निशिकांत को 31 जुलाई को पेट दर्द की शिकायत की वजह से हैदराबाद के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जिसके बाद उन्हें लिवर सिरोसिस होने का पता चला। उनकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी और आज उन्होंने हम सभी का साथ छोड़ दिया, और इस दुनिया से चले गए।

आपको बता दूँ, कामत ने साल 2005 में फिल्म ‘डोम्बिवली फ़ास्ट’ से डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया था और ये फिल्म काफी हिट भी रही थी। यहाँ तक की इस फिल्म को मराठी की बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद निशिकांत ने अपनी प्रतिभा दिखते हुए कईं बेहतरीन फिल्में दी। उनकी फिल्मों की लिस्ट में दृश्यम, रॉकी हैंडसम और भावेश जोशी, फोर्स, मुंबई मेरी जान जैसी कईं बेहतरीन फिल्में है। डायरेक्ट करने के साथ साथ उन्होंने रॉकी हैंडसम, भावेश जोशी, जूली 2 और डैडी जैसी फिल्मों में एक्ट भी किया है।

बॉलीवुड का एक और टैलेंट हमारे बीच नहीं रहा, एक और बार सिर्फ यादें रह गई है, और एक और कलाकार को उसकी कला से हमेशा याद रखा जाएगा। रेस्ट इन पीस निशिकांत कामत।