कुछ ही दिन पहले खबर आई थी के कसौटी ज़िन्दगी के में अनुराग बासु का किरदार निभा रहे पार्थ समथान ने शो छोड़ने का फैसला किया है। ये फैसला उन्होंने इसलिए किया है ताकि वो अपने बाकी के प्रोजेक्ट्स और हेल्थ पर फोकस कर पाए। हालाँकि कुछ खबरें ये भी आ रही थी के पार्थ को स्टोरी लाइन पसंद नहीं आ रही है। जिस तरह पहले कहानी का फोकस अनुराग और प्रेरणा पर था, वहीं फोकस प्रेरणा और बजाज पर हो गया है। इसलिए उन्होंने कसौटी छोड़ने का फैसला किया है। हालाँकि कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है। वहीं अब खबर आ रही है के एरिका फर्नांडिस भी शो छोड़ने वाली हैं।

जी हाँ, आपने सही पढ़ा, कुछ खबरें आ रही हैं के एरिका भी शो छोड़ने का सोच रही हैं और उनकी जगह दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया लेने वाली हैं। इस खबर से कईं फैंस खुश भी थे और कईं दुखी भी थे। खुश इसलिए क्योंकि उन्हें अपने रमन और इशिता की जोड़ी एक बार फिर प्रेरणा और मिस्टर बजाज के रूप में देखने को मिल जाती। और दुखी इसलिए क्योंकि उनकी फेवरेट एरिका शो छोड़ देती। लेकिन अब फैंस को ज़्यादा सोच में ना डालते हुए, दिव्यांका ने खुद इस बाद का खुलासा किया है के वो कसौटी में नज़र आएंगी या नहीं।

दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी डालते हुए बताया के वो कसौटी में नज़र नहीं आएंगी। और ये वो उनके लिए बता रही हैं जो इस बात की परवाह करते हैं।

यहाँ देखिये दिव्यांका की इंस्टाग्राम स्टोरी-

Divyanka Tripathi Dahiya Instagram stories
Divyanka Tripathi Dahiya Instagram stories

आपका क्या कहना है इस बारे में ?