MissMalini logo
गौरव चोपड़ा ने कोविड- 19 की वजह से खोया अपने मम्मी पापा को

गौरव चोपड़ा ने कोविड- 19 की वजह से खोया अपने मम्मी पापा को

Yashi Verma

कोविड 19 ने हम सभी की ज़िन्दगियों पर बहुत बुरा असर पहुँचाया है। इस वायरस ने बहुत से लोगों से उनके अपने छीन लिए, वहीं बहुत लोगों से उनका रोज़गार छीन लिया है। अभी तक भारत में 3.5 मिलियन से ज़्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस वायरस से हम सभी से कुछ ना कुछ तो छीन है, लेकिन एक ऐसा शख्स है जिससे इस वायरस ने बहुत कुछ छीन लिया। मैं बात कर रही हूँ एक्टर गौरव चोपड़ा की।

कुछ ही दिन पहले खबर आई थी के गौरव के मम्मी पापा कोविड-19 पॉज़िटिव निकले हैं। पॉज़िटिव आने के बाद उनके मम्मी पापा ने इस वायरस से बहुत जंग भी लड़ी, लेकिन इस वायरस का असर बहुत ज़्यादा निकला और इसने गौरव से उनके मम्मी पापा कक छीन लिया। उनकी मम्मी 19 अगस्त को इस दुनिया से चली गईं और उनके पापा पूरे 10 दिन बाद, यानी 29 अगस्त को चल बसे। गौरव ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया के किस तरह उनकी मम्मी ने पूरी हिम्मत के साथ कैंसर और कोविड -19 दोनों से लड़ाई की। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया के उनकी मम्मी सभी फ़ेवरेट थीं, और सब उनसे बहुत प्यार करते थे। वहीं अपने पापा के बारे में बात करते हुए गौरव ने लिखा के उनके पापा को सब जानते थे, वो एक बहुत अच्छे इंसान थे और बहुत अच्छे पति थे। उन्होंने हमेशा उनकी मम्मी का साथ दिया। इतना ज़्यादा साथ दिया के 10 दिन के बाद उनका साथ देने के लिए वो उनके पीछे पीछे चले गए।

यहाँ देखिये पोस्ट –

हम ये दुआ करते हैं के गौरव के मम्मी पापा जहाँ भी हों खुश हों, और एक दूसरे के साथ हों।