MissMalini logo
केजीएफ एक्टर यश और उनकी वाइफ राधिका पंडित ने किया अपने बेबी बॉय का नाम अनाउंस

केजीएफ एक्टर यश और उनकी वाइफ राधिका पंडित ने किया अपने बेबी बॉय का नाम अनाउंस

Yashi Verma
Actor Yash with his Family, (Source: Instagram | @thenameisyash)

फ़िल्म केजीएफ से सबके दिलों पर राज कर रहे एक्टर यश और उनकी फैमिली के घर इन दिनों खुशियाँ ही खुशियाँ छाई हुई हैं।पिछले साल अक्टूबर में यश और उनकी वाइफ राधिका पंडित के घर बेबी बॉय आया था। अपने लिटिल एंजल के आने पर यश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी थी। हालाँकि उन्होंने अपने बेटे का नामकरण नहीं किया था।

सभी फैन्स जानना चाह रहे थे के उनके हीरो यश के लिटिल बॉय का नाम क्या है और आज आखिरकार ये खुलासा हो चुका है। हाल ही में यश और राधिका ने अपने परिवार की मौजूदगी में अपने बेटे का नाम करण किया। उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया के ज़रिए आईजीटीवी वीडियो शेयर करते हुए इस नामकरण सेरेमनी की झलक अपने चाहने वालों को दी। इसी के साथ यश ने ये भी बताया के उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘यथर्व यश’ रखा है, जिसका मतलब ‘कम्पलीट’ होता है। है ना कितना प्यारा नाम?

यहाँ देखिये –

आपको बता दूँ यथर्व यश और राधिका का दूसरा बच्चा है और यथर्व की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम आयरा है। यथर्व का नाम मम्मी पापा और उनकी छोटी बहन, आयरा के नाम को कंबाइन करके रखा गया है।

कितनी प्यारी है ना इनकी छोटी सी फैमिली?