Anita Hassanandani, Rohit Reddy, (Source: Instagram | @rohitreddygoa)
Anita Hassanandani, Rohit Reddy, (Source: Instagram | @rohitreddygoa)

पैंडेमिक एक इस मुश्किल दौर में जब भी कोई खुशखबरी आती है तो हमारे मन में एक पॉज़िटिविटी सी आ जाती है। और बात करें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की, तो बहुत से सेलेब्रिटीज़ ने पिछले कुछ महीनों में हमें कईं खुशखबरी दी है। किसी के घर खुशियों की शहनाइयाँ गूंजी है तो किसी के घर किलकरियाँ। और अब एक और टेलीविज़न कपल के घर किलकारियाँ गूंजने वाली है। मैं बात कर रही हूँ अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी की।

Anita Hassanandani & Rohit Reddy
Anita Hassanandani & Rohit Reddy

रोहित और अनिता बहुत समय से अपने खूबसूरत तस्वीरों, वीडिओज़ और अपने प्यार से हमें कपल गोल्स देते आए हैं। लेकिन हम सभी के मन में ये सवाल था के ये कपल दो से तीन कब होंगे। इतना ही नहीं, बीच में तो ये खबर भी आई थी के अनिता प्रेग्नेंट हैं। हालाँकि उनकी तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई थी। लेकिन अब रोहित और अनिता ने एक प्यारे से वीडियो के साथ ये अनाउंस किया है के वो दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, अनिता और रोहित के घर नन्हा मेहमान आने वाला है या वाली है। और उनकी इस खुशखबरी से हम सभी बहुत खुश हैं।

यहाँ देखिये वीडियो –

है ना कितना प्यारा वीडियो?

रोहित और अनिता को उनकी ज़िंदगी के इस नए सफर के लिए हम ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।