हाल ही में अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने एक प्यारे से वीडियो के साथ ये गुड न्यूज़ दी थी के वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस खबर के बाद उनके फैन्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। ई-टाइम्स के साथ बातचीत में अनिता ने कहा के वो और रोहित ये खबर देने के लिए सही टाइम का इंतज़ार कर रहे थे। इसी के साथ उन्होंने मदरहुड के बारे में खुलकर बात की।

अनिता ने कहा के उन्हें ना ही कभी रोहित की फैमिली से और ना उनकी फैमिली की तरफ से फैमिली स्टार्ट करने का प्रेशर फील हुआ। हालाँकि पिछले साल नच बलिये में पार्टिसिपेट करने के बाद उन्हें ये फील हुआ के वो पेरेंटहुड एम्ब्रेस करने के लिये रेडी हैं। और लॉकडाउन का समय उन्हें संहि लगा क्योंकि रोहित और अनिता दोनों इस समय एक दूसरे को पूरा समय दे पाते।

इसके साथ ही अनिता ने ऐज फैक्टर के बारे में भी बात की। क्योंकि उनकी उम्र 30 से ज़्यादा है तो अनिता ने कहा के ऐज के बारे में बातें उनके दिमाग में आई थी। उन्होंने कहा के बहुत से लोगों ने उन्हें कहा था के ऐज की वजह से मुश्किल होगा। लेकिन एक बार जब उन्होंने नैचरली कंसीव कर लिया तो उन्हें रिअलाइज़ हुआ के ऐज बस एक नंबर है। उन्होंने ये भी कहा के जो नसीब में लिखा होता है वो होता ही है। और रोहित और अनिता एक फाइनैंशियल और मेंटली एक बच्चे के लिए रेडी हैं।

हम एक बार फिर अनिता और रोहित को ढ़ेर सारी बधाइयाँ देते हैं।