MissMalini logo
ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन का कोविड-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव

ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन का कोविड-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव

Yashi Verma
Hrithik Roshan with his mom Pinky Roshan | Source: Twitter |

इंडिया में कोविड 19 के केसेस बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक बहुत लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। बात करें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की, तो हाल ही में जिस सेलिब्रिटी को कोरोना होने की खबर आई है वो हैं ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन। पिंकी जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा के उनका वायरस बॉर्डर लाइन पर है और उन्हें कोई सिम्पटम्स नहीं है। उनके डॉक्टर्स ने कहा है के एक्सरसाइज़ और योगा ने वायरस को कंट्रोल में रखने में मदद की है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा के वायरस उनके अंदर करीब 15 दिन से है और वो कल फिर कोविड का टेस्ट करवाएंगी। राकेश रोशन जी ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा के उनकी वाइफ को कोई सिम्पटम्स नहीं है और वो होम क्वारंटाइन में हैं।

आपको बता दूँ, 25 अक्टूबर को पिंकी जी का बर्थडे है और उनकी फैमिली ने उन्हें एक प्यारा सा सरप्राइज़ दिया। उन्होंने अपने सरप्राइज़ की तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।

यहाँ देखिये-

हम दुआ करते हैं के पिंकी जी और कोविड कि चपेट में आए सभी लोग जल्दी से ठीक हो जाएं, और जल्द ही इंडिया कोरोना फ्री हो जाए।