MissMalini logo
काजल अग्रवाल हो चुकी हैं अपनी शादी के लिए रेडी, यहाँ देखिये उनकी तस्वीर

काजल अग्रवाल हो चुकी हैं अपनी शादी के लिए रेडी, यहाँ देखिये उनकी तस्वीर

Yashi Verma
Kajal Aggarwal | (Source: @kajalaggarwal)

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर आज खुशियों की शहनाइयाँ बज रही हैं और उनके दूल्हे राजा आज उन्हें अपने साथ लेजाने आ रहे हैं। काजल ने कुछ ही दिन पहले अपने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया था के वो 30 अक्टूबर को अपने सोल मेट गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही हम उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

हाल ही में काजल ने अपनी मेहँदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो बहुत ही ज़्यादा खूबसूरत लग रहीं थी। मेहँदी में उन्होंने ग्रीन कलर का ड्रेस पहन रखा था वहीं हल्दी में येलो कलर के ड्रेस के साथ फूलों के गहने पहने थे। दोनों ही तस्वीरों में काजल बहुत ही ज़्यादा प्यारी लग रही थीं।

यहाँ देखिये मेहँदी की तस्वीर-

यहाँ देखिये हल्दी की तस्वीर-

तो देखा आपने?

काजल की हल्दी और मेहँदी सेरेमनी के ये ड्रीमी पिक्चर्स देखने के बाद हम उनकी शादी की तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। और अब वो घड़ी आ ही गई। होने वाली दुल्हनिया ने शादी से पहले की एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर इतनी खूबसूरत है के इसके बारे में जितना कहा जाए उतना कम है।

यहाँ देखिये-

है ना कितनी प्यारी तस्वीर?

ये तो बस ट्रेलर है, अभी तो काजल और गौतम की शादी की और तस्वीरें आना बाकी हैं।