MissMalini logo
विवेक दाहिया ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपनी लेडी लव दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का बर्थडे

विवेक दाहिया ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपनी लेडी लव दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का बर्थडे

Yashi Verma
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya (Source: Instagram | @divyankatripathidahiya)

बर्थडे हर किसी के लिए एक बहुत ही स्पेशल दिन होता है और स्पेशल डे को और भी ज़्यादा स्पेशल बनाते हैं हमारे अपने। आपको बता दूँ आज हमारी और आप सबकी फ़ेवरेट एक्ट्रेस का बर्थडे है। ये एक्ट्रेस एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने हर किरदार से हमें जोड़ लेती हैं, जिनकी हँसी हम सभी के चेहरे पर भी मुस्कान ले आती है और जिनका स्वीट और सिंपल नेचर हमेशा हम सभी का दिल जीत लेते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे के मैं किसके बारे में बात कर रही हूँ। अगर नहीं समझे हैं तो मैं बता दूँ के यहाँ बात हो रही है दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया की।

Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya, (Source: Instagram | @vivekdahiya)

जी हाँ, आज दिव्यांका का जन्मदिन है और उनके इस खास दिन को उनके हबी, विवेक दाहिया ने और भी खास बना दिया है। आपको बता दूँ, दिव्यांका और विवेक, उर्फ़ दिवेक बर्थडे के लिए उदयपुर गए हुए हैं, जहाँ से ये दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत तसवीरें शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ ही दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया पर अपना बर्थडे सेलिब्रेशन भी शेयर क़िया।

यहाँ देखिये वीडियो –

है ना कितना प्यारा सेलिब्रेशन?

इस वीडियो को देखने के बाद मुझे ये बोलना ही पड़ेगा के ये दोनों कपल ग़ोल्स हैं और पति हो तो विवेक दाहिया जैसा।