टेलीविज़न की फ़ेवरेट दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया को हम कईं अवतारों में देख चुके हैं, फिर चाहे वो बहु का अवतार हो, बेटी का हो माँ का हो या फिर शेफ का। इन सभी अवतारों को दिव्यांका ने इतने प्यार और खूबसूरती के साथ निभाया है के आज पूरा देश उनसे प्यार करने लगा है। हालाँकि सभी के मन में प्यार के साथ साथ ये सवाल भी है के डीटी अब हमारी स्क्रीन्स पर कब और कौनसे अवतार में नज़र आएंगी। और हमें इस बात का जवाब मिल चुका है।
आपको बता दूँ, बीते रोज़ दिव्यांका का जन्मदिन था और इस खास मौके पर उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है। डीटी ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया के वो क्राइम पेट्रोल सतर्क की स्पेशल सीरिज़ होस्ट करेंगी। इतना ही नहीं, ज़्यादा एक्साइटिंग बात तो ये है के इस स्पेशल सीरिज़ का साउंडट्रैक भी दिव्यांका ने गाया है।
तो देखा आपने?
कितना अच्छा गाया है ना दिव्यांका ने?
Related Stories
Trending Today