MissMalini logo
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के घर आने वाला है नन्हा मेहमान?

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के घर आने वाला है नन्हा मेहमान?

Yashi Verma
Neha Kakkar, Rohanpreet Singh, (Source: Instagram | @nehakakkar)

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ ही समय पहले खबर आई थी के ये दोनों शादी करने वाले हैं। इनकी शादी की खबर से सभी फैन्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। और फिर जब शादी की रस्मों की शुरुआत हुई तो इनकी तस्वीरें देखकर हमारा मन ही नहीं भर पा रहा था। आपको बता दूँ नेहुप्रीत की शादी को दो महीने हो चुके हैं और अब ये एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं। मज़े की बात ये है के इस बार भी ये खुशखबरी को लेकर ही खबरों में आए हैं।

आपको बता दूँ, आज सुबह नेहा और रोहनप्रीत दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें रोहन ने नेहा को हग किया हुआ है और नेहा का बेबी बंप साफ़ नज़र आ रहा है। इस तस्वीर के कैप्शन में दोनों ने लिखा है ‘ख्याल रखया कर’, जोकि एक गाने का भी नाम है।

यहाँ देखिये –

तस्वीर को देखकर और कमैंट्स को पढ़कर ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है के नेहा और रोहनप्रीत के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। हालाँकि, कपल की तरफ से अभी तक क्लियर अनाउंसमेंट नहीं मिला है।

हम इस बारे में और डिटेल जानने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, आपका क्या कहना है?