MissMalini logo
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आई नन्ही परी, जानिए क्या है नाम

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आई नन्ही परी, जानिए क्या है नाम

Yashi Verma
Anushka Sharma and Virat Kohli (Source: Instagram | @anushkasharma)

साल 2020 काफी मुश्किलों के साथ साथ काफी खुशियों भरा साल भी रहा। पिछले साल कईं सेलेब्रिटीज़ ने शादी की खुशखबरी दी वहीं कईं सेलेब्रिटीज़ ने ये खुशखबरी दी के उनके घर खुशियों की किलकयारियाँ गूँजने वाली है और उन्ही में से एक कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी हैं। विरुष्का ने जब से ये अनाउंसमेंट की थी तभी से हम गुड न्यूज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। और आज फाइनली ये गुड न्यूज़ आ चुकी है क्योंकि विराट और अनुष्का पेरेंट्स बन चुके हैं।

जी हाँ, आपने सही पढ़ा, विरुष्का के घर खुशियों की किलकारियाँ गूँज चुकी है। विराट ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए ये खुशखबरी देते हुए बताया के उनके घर नन्ही परी आई है।

विराट ने लिखा-

हम दोनों को ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है के आज दोपहर हमारे यहाँ बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस ज़िन्दगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते के आप वह ज़रूर समझेंगे की इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।

यहाँ देखिये पोस्ट-

इतना ही नहीं, पीपिंग मून की रिपोर्ट्स की मानें तो विरुष्का ने अपनी बेबी गर्ल का नाम ‘अन्वी’ रखा है, जोकि एक देवी का नाम तो होता ही है, साथ ही अनुष्का और विराट के इनिशियल्स को मिलाकर भी यह नाम बनता है।

इस खबर ने मेरा दिन बना दिया।

विराट और अनुष्का को उनकी ज़िंदगी के इस नई सफर के लिए ढ़ेर सारी बधाइयाँ।