अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ज़िंदगी में इन दिनों खुशियाँ ही खुशियाँ छाई हुई है। खुशी हो भी क्यों ना, उनके घर नन्ही परी जो आई है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दूँ, अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। इस बात की खुशखबरी विराट ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए दी और इस खुशखबरी के बाद से ही हम विरुष्का की लिटिल एंजल को देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। और शायद इसलिए जब विराट के भाई, विकास कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी के पैरों की तस्वीर शेयर की तब हम बहुत ज़्यादा खुश हो गए थे।

लेकिन हाल ही में विकास ने ये कलैरिफाय किया है के वो विरुष्का के बेबी की तस्वीर नहीं है, बल्कि एक रैंडम तस्वीर है।

विकास ने लिखा-

मैं आप सभी को ये क्लैरिफाय करना चाहता हूँ के अनुष्का और विराट को बधाई देने के लिए जो मैंने तस्वीर पोस्ट की थी वो बेबी की एक्चुअल तस्वीर नहीं है बल्कि एक रैंडम तस्वीर है। जैसा कि कुछ मीडिया चैनल्स बोल रहे हैं।

यहाँ देखिये पोस्ट-

आपका क्या कहना है इस बारे में?