बिगबॉस के इतिहास का सबसे ज़्यादा पॉपुलर सीज़न, बिगबॉस 13। इस सीज़न में एक ऐसी लड़की आई जिसने अपनी मस्ती और अपने भोलेपन से सभी का दिल जीत लिया। मैं बात कर रही हूँ शहनाज़ गिल की। शो में आकर शहनाज़ को पहले पारस छाबड़ा पसंद आए थे, लेकिन जैसे जैसे शो आगे बढ़ता गया वैसे वैसे शहनाज़ की बॉन्डिंग सिद्धार्थ शुक्ला के साथ होने लगी। सिद्धार्थ और शहनाज़ की जोड़ी सभी को इतनी पसंद आने लगी के इनके फैन्स ने इन्हें ‘सिडनाज़’ नाम दे दिया। शो खत्म होने के बाद सभी के मन में ये सवाल था के अब सिड और सना साथ रहेंगे या नहीं? और इस सवाल का जवाब हमें समय समय पर मिल रहा है।

सिड और सना साथ काम तो कर रही रहे हैं इसी के साथ वो एक दूसरे के साथ छुट्टी पर भी जाते हैं और सब कुछ साथ में सेलिब्रेट भी करते हैं। कुछ ही दिन पहले सिद्धार्थ का बर्थडे था जो सना ने उनके और उनकी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया था। वहीं आज शहनाज़ का जन्मदिन है जिसे और भी ज़्यादा स्पेशल बनाया है सिद्धार्थ और उनकी फैमिली ने

जी हाँ, आपने सही पढ़ा, शहनाज़ ने अपना जन्मदिन अपनी फ़ैमिली के साथ तो सेलिब्रेट किया है। साथ ही उनके जन्मदिन को और भी ज़्यादा स्पेशल बनाया सिद्धार्थ और उनकी फैमिली ने।

यहाँ देखिये वीडियो-

तो देखा आपने?

टीम मिसमालिनी की तरफ से भी हमारी सना को जन्मदिन की ढ़ेरों बधाइयाँ।