साल 2020 भले ही काफी मुश्किल रहा हो लेकिन इस साल हमें कईं खुशख़बरियाँ भी मिली। किसी सेलिब्रिटी के घर ख़ुशियों की शहनाइयाँ गूंजी तो किसी के घर के घर खुशियों की किलकारियाँ। इसी साल टेलेविज़न के प्यारे से कपल रोहित रेड्डी और अनिता हसनंदनी ने भी हमें ये गुड न्यूज़ दी के उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अनिता और रोहित की इस खबर के बाद हम सभी उनके बेबी के इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। इसी के साथ हम सब ये अनुमान भी लगा रहे थे के अनिता को बेबी गर्ल होगी या बेबी बॉय।

Anita Hassanandani, Rohit Reddy, (Source: Instagram | @rohitreddygoa)
Anita Hassanandani, Rohit Reddy, (Source: Instagram | @rohitreddygoa)

वेल, अब हमें और अनुमान लगाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि अनिता और रोहित कल, यानि 9 फरवरी को पेरेंट्स बन चुके हैं और उनके घर बेबी बॉय आया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, अनिता ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी रोहित ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए दी।

यहाँ देखिये-

इट्स अ बॉय!!

हम सभी रोहित और अनिता के लिए बहुत ज़्यादा खुश हैं और उन्हें उनकी ज़िन्दगी के इस नए सफर के लिए ढ़ेर सारी बधाइयाँ देते हैं। हमें पता है, ये दोनों जितने अच्छे पार्टनर हैं उतने ही अच्छे पेरेंट्स बनेंगे।