Arjun Kapoor, John Abraham (Source: Instagram | @arjunkapoor, @thejohnabraham)
Arjun Kapoor, John Abraham (Source: Instagram | @arjunkapoor, @thejohnabraham)

मोहित सूरी की फ़िल्म एक विलन ऑडियंस को काफी पसंद आई थी। इसकी कहानी से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की एक्टिंग तक सभी चीजों की बहुत तारीफ हुई थी। इसलिए जब कुछ ही समय पहले एक विलन रिटर्न्स की अनाउंसमेंट हुई तभी से हम इस फ़िल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। आपको बता दूँ, इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी नज़र आने वाले हैं। अब भई इस बेहतरीन कास्ट के साथ फ़िल्म के लिए एक्साइटेड होना तो बनता है।

एक विलन रिटर्न्स के बारे में और बात करते हुए आपको बता दूँ, के आज फ़िल्म की कास्ट ने पोस्टर शेयर करते हुए फ़िल्म की रिलीज़ डेट बताई है। दोनों एक्टर्स के पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है ‘इस कहानी का हीरो विलन है’। वहीं दोनों एक्ट्रेसेस ने लिखा है, ‘आपको शिकायत का मौका नहीं देंगे’। इसी के साथ कास्ट ने ये भी बताया है के एक विलन रिटर्न्स, आज से 1 साल बाद, यानि 11 फरवरी 2022 को रिलीज़ होगी।

यहाँ देखिये पोस्टर-

है ना शानदार? आपका क्या कहना है इस बारे में?