Aly Goni and Jasmin Bhasin, (Source: Instagram | @alygoni)
Aly Goni and Jasmin Bhasin, (Source: Instagram | @alygoni)

बिगबॉस 14 कंटेस्टेन्ट अली गोनी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने रिएलिटी शो में तो सबका दिल जीता ही इसके साथ ही घर के बाहर आने के बाद भी उनके फैन्स से उनको बहुत प्यार मिला। बीते कल, यानि 25 फरवरी को अली का बर्थडे था और उनके इस खास दिन पर उन्हें अपने फैन्स से बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं मिली। इसी के साथ अली के इस खास दिन को उनकी लेडी लव जैस्मिन भसीन और उनकी फैमिली ने और भी ज़्यादा खास बना दिया।

आपको बता दूँ, अली और जैस्मिन कुछ ही दिनों पहले अपने परिवार से मिलने जम्मु गए थे। और कल अली की फैमिली और जैस्मिन ने जम्मू में ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे के कुछ वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर आए हैं जिसमे अली केक काटते हुए नज़र नज़र आ रहे हैं।

यहाँ देखिये वीडियोज़-

है ना कितने प्यारे वीडियो?

आपको बता दूँ, कुछ ही दिन पहले अली की बहन ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था जिसके बाद जैस्मिन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था के जैसे ही अली बिगबॉस से बाहर आएंगे, दोनों उनकी बहन और बेबी गर्ल से मिलने जम्मू जाएंगे।