इस बात में कोई शक नहीं है के साल 2021 सेलेब्रिटीज़ के लिए बहुत लकी है। इस साल हमें बहुत से सेलेब्रिटीज़ के घर से खुशख़बरियाँ मिल रही है। कोई शादी के बंधन में बंध रहा है तो किसी के घर किलकारियाँ गूंज रही है। और हाल ही में एक और सेलिब्रिटी ने हमें खुशखबरी दी है। मैं बात कर रही हूँ सभी के फ़ेवरेट रणविजय सिंघा और उनकी वाइफ प्रियंका सिंघा की। रणविजय ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया के वो पापा बनने वाले हैं।

जी हाँ, आपने सही पढ़ा! रणविजय और प्रियंका दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। रण ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने प्रियंका के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है, तस्वीर में उनकी प्यारी सी बेटी कायनात भी हैं और रणविजय ने लिखा है ‘मिसिंग द थ्री ऑफ यू सो मच।’

यहाँ देखिये तस्वीर-

तो देखा आपने? कितनी प्यारी तस्वीर है ना?

रणविजय ना सिर्फ फैन्स में, बल्कि इंडस्ट्री में भी सभी के फ़ेवरेट हैं और जैसे ही उन्होंने ये खुशखबरी शेयर की, सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ देना शुरू कर दिया।

रणविजय, प्रियंका और लिटिल कायनात को हम सब की तरफ से ढ़ेर सारी बधाइयाँ।