वेटरन एक्ट्रेस और चंडीगढ़ की एमपी किरण खेर एक तरह के ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं। पिछली शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा के पिछले साल 11 नवंबर को अपने चंडीगढ़ के घर में किरण जी का लेफ्ट आर्म टूट गया था, जिसके वहाँ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीटूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एन्ड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में टेस्ट करवाने के बाद उन्हें मल्टीप्ल मायलोमा का पता चला। इसी के इलाज के लिए 4 दिसंबर को उन्हें मुंबई आना पड़ा।

इस खबर के बाद हाल ही में किरण जी के हस्बैंड, अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर खेर ने भी इस बात की जानकारी देते हुए कहा के किरण जी का ट्रीटमेंट चल रहा है।

अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अनुपम जी ने कहा-

इस बारे में अफवाहें उड़े उससे पहले मैं और सिकंदर आपको बताना चाहते हैं के किरण को मल्टीपल मायलोमा, एक तरह का ब्लड कैंसर हुआ हैं। उनका अभी ट्रीटमेंट चल रहा है और हमें पता है के वो पहले से ज़्यादा स्ट्रॉन्ग होकर इससे बाहर निकलेंगी। हम बहुत बलेस्ड हैं के इतने अच्छे डॉक्टस किरण का ख्याल रख रहे हैं। वो हमेशा से एक फाइटर रही हैं।

इसी के साथ उन्होंने ये भी लिखा के किरण जी रिकवरी के रास्ते में हैं।

यहाँ देखिये पोस्ट-

हम दुआ करते हैं के किरण जी जल्दी से ये जंग जीत जाएँ।