Akshay Kumar
Akshay Kumar

देश मे कोविड-19 के केसेस बढ़ते जा रहे हैं। और जैसे जैसे देश में केसेस बढ़ रहे हैं वैसे वैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ये केसेस बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कईं सेलेब्रिटीज़ कोविड की चपेट में आ चुके हैं। वहीं बीते कल एक और सेलेब्रिटी का कोविड टेस्ट पॉज़िटिव आया है। मैं बात कर रही हूँ अक्षय कुमार की। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए ये बताया था के उनका टेस्ट पॉज़िटिव आया है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया था के वो सेल्द आइसोलेट हो गए हैं।

लेकिन कुछ ही पहले अक्की ने सोशल मीडिया पर ये जानकरी दी है के मेडिकल एडवाइस के चलते वो हॉस्पिटलाइज़्ड हो चुके हैं।

अक्षय ने लिखा-

आप सभी की दुआओं का बहुत बहुत शुक्रिया, ये काम कर रही है। मैं ठीक हूँ, लेकिन मेडिकल एडवाइस के अंडर प्रीकॉशनरी मेशर लेते हुए मैं हॉस्पिटलाइज़्ड हो चुका हूं। जल्द ही घर आने की उम्मीद करता हूँ। ध्यान रखिये।

यहाँ देखिये-

इसी के साथ आपको ये भी बता दूँ के अक्षय के कोविड पॉज़िटिव होने के बाद अब खबर आ रही है के उनकी फिल्म राम सेतु के 100 में से 45 जूनियर आर्टिस्ट्स का कोविड टेस्ट भी पॉज़िटिव आया है।