इंडिया में कोविड-19 के केसेस बढ़ते ही जा रहे हैं। और इसका असर हमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। बहुत से सेलेब्रिटीज़ के साथ साथ, क्रू मेंबर्स और उनके स्टाफ मेंबर्स भी कोविड की चपेट में आ रहे हैं। और अब हमें फ़िल्म इंडस्ट्री से एक और दुःखद खबर सुनने को मिल रही है।

मेगा पावर स्टार राम चरन के पर्सनल वैनिटी बस ड्राइवर का हाल ही में कोरोनावायरस के कॉम्प्लिकेशन्स से लड़ते हुए निधन हो गया। ये खबर उस स्टार के लिए एक शॉक था जोकि अपनी टीम से बहुत अटैच्ड हैं। और अब सुनने में आ रहा है के राम चरन ने अपने आपको बाहरी दुनिया से स्ट्रिक्टली आइसोलेट कर लिया है।

कोरोनावायरस की कहानियाँ बहुत ही दुःखद और चौका देने वाली है। इस वक़्त सबसे ज़्यादा ज़रूरी अपना और अपनों का ध्यान रखना है। और इसके लिए हमें अपने अपने घरों में ही रहना है, बहुत ज़रूरी काम होने पर ही बाहर जाना है, बाहर जाते समय मास्क पहने रहना है और हर थोड़े समय में अपने हाथ सैनिटाइज़ या धोते रहना है। इसी के साथ हो सके तो रोज़ एक बार भाँप लें और घर में पॉज़िटिविटी बनाए रखें।