कोविड-19 की दूसरी लहर ने हम सभी पर बहुत गहरा असर पहुँचाया है। ये असर हमारे साथ साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी हुआ है। रोज़ नए नए कोविड केसेस आते जा रहे हैं। लेकिन आज कोविड को लेकर नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक दूसरी दुःखद खबर आ रही है। क्या कहना, एक चालिस की लास्ट लोकल, यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों और हाल ही में वेब सीरिज़ बंदिश बैंडिट्स में काम कर चुके एक्टर अमित मिस्त्री की आज सुबह कार्डिएक अरेस्ट से जान चली गई।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट्स की मानें तो अमित के मैनेजर ने उन्हें इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा-

वो अपनी मम्मी के साथ अंधेरी में रहते थे। उन्होंने सुबह नाश्ता किया और अपने कमरे में चले गए। जिसके बाद करीब 9:30 बजे उन्होंने एक्सरसाइज़ की, और एक्सरसाइज़ करते हुए उनको कार्डिएक अरेस्ट आ गया। उनकी मम्मी ने अपने आस पास के रिश्तेदारों को इस बात की जानकारी दी और वो उनकी मदद करने के लिए पहुँच गए। दाह संस्कार आज 1:30 बजे किया जाएगा।

हम ये प्राथना करते हैं के भगवान अमित की आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हौंसला दे।