कोविड-19 का ये समय हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। लेकिन हम सब से ज़्यादा मुश्किल उन फ्रंट लाइन वर्कर्स और कोविड वॉरियर्स के लिए है जो सामने से इस वायरस से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे मुश्किल समय में हम सब एक दूसरे के साथ खड़े हैं। जिससे जो बन पा रहा है वो कर रहा है, फिर चाहे वो सोशल मीडिया पर ज़रूरी नंबर्स और जानकारी शेयर करना ही क्यों ना हो। बात करें बॉलीवुड इंडस्ट्री की, तो बहुत से सेलेब्रिटीज़ ने भी अपना मदद का हाथ आगे बढ़ाया है और हाल ही में जिस सेलिब्रिटी ने लोगों की मदद की है वो हैं सलमान खान

सलमान इससे पहले भी कोविड में मदद कर चुके हैं और एक बार फिर वो फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद करने के लिए आगे आए हैं। आपको बता दूँ सलमान ने 5000 फ्रंट लाइन वर्कर्स को खाना डिस्ट्रीब्यूट किया है। इतना ही नहीं खाना भेजने से पहले उन्होंने खुद टेस्ट और क्वालिटी चेक भी किया।

खबरों की मानें तो उनके फ़ूड ट्रक वर्ली से जुहू के बीच चल रहे हैं। इसके साथ ही सलमान की ऑर्गेनाइज़ेशन ने हेल्पलाइन नंबर का भी इंतज़ाम किया है, जिसपर फ्रंटलाइन वर्कर्स उन्हें फ़ोन लगाकर अपनी लोकेशन बता सकते हैं और खाना उन तक डिस्ट्रीब्यूट कर दिया जाएगा।

हमारा देश अभी बहुत ही मुश्किल समय से गुज़र रहा है। इस मुश्किल में हमें एक दूसरे का दूर रहकर साथ देना होगा। ऐसा करने के लिए अपने अपने घरों में बने रहें। बहुत ज़रूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। बाहर निकलते समय मास्क पहनें और हर थोड़ी देर में हाथ सैनिटाइज़ करते रहें। कोविड की इस जंग को हम जीतकर रहेंगे।