कोविड-19 पैंडेमिक ने साल 2020 से ही हम सभी के जीवन में तबाही मचाकर रखी थी। और फिर जब बीच में ये लगने लगा के धीरे धीरे सब ठीक हो रहा है तब दूसरी लहर आ गई। ये लहर पिछली से बहुत भयंकर है। ऑक्सीजन, दवाइयाँ और हॉस्पिटल्स में बेड की कमी होने की वजह से लोगों की जान जा रही है। ऐसे में पूरा देश अपने देशवासियों की मदद करने के लिए साथ आ रहा है। जिससे जो बन रहा है वो कर रहा है। कोई सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर कर रहा है तो कोई लोगों को खाना खिलाने में मदद कर रहा है। वहीं अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अपना मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

विराट और अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए के जानकारी दी के इस मुश्किल समय में देश और देश के लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने एक फंड रेज़िन कैंपेन शूरु किया है। इसके ज़रिए आप छोटा सा छोटा कंट्रिब्यून करके अपने साथी देशवासियों की मदद कर सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा के अगर हम साथ रहे तो हम इस जंग को भी जीत जाएंगे।

यहाँ देखिये वीडियो-

देश को इस वक़्त हम सबकी ज़रूरत है। आपसे जो हो पाए वो करके अपने देश और देश वासियों की मदद कीजिए।