BiggBoss 14, (Source: Instagram | @colorstv)
BiggBoss 14, (Source: Instagram | @colorstv)

बिगबॉस इंडियन टेलीविज़न का एक ऐसा शो है जिसकी चर्चा पूरे साल चलती है। इस सीज़न का एक सीज़न खत्म भी नहीं होता के फैन्स दूसरे सीज़न के बारे में बात करने लगते हैं। बहुत से लोग इस शो को पसंद करते हैं, बहुत से लोग ना पसंद करते हैं लेकिन कोई भी इस शो को इग्नोर नहीं कर सकता।

बिगबॉस 14 को खत्म हुए कुछ महीने ही हुए हैं और अभी से सब सीज़न 15 की चर्चा करने लगे हैं। हाल ही में सुनने में आया था के इस सीज़न में दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया, विवेक दाहिया, सनाया ईरानी, पार्थ समथान, सुरभि चांदना, निया शर्मा, नेहा मारदा, मोहसिन खान, दिशा परमार, कृष्णा अभिषेक, दिशा वकानी और रिया चक्रवर्ती नज़र आ सकते हैं। वहीं अब इस शो के बारे में एक नई अपडेट मिली है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट्स की मानें तो हर सीज़न की तरह बिगबॉस 15 भी अलग होगा। ये सीज़न 6 महीने के लिए चलेगा, जिसमें शो की पहली इंस्टॉलमेंट 12 कंटेस्टेन्ट्स के साथ वूट पर एयर की जाएगी और जब इन 12 में से 8 कंटेस्टेन्ट्स इविक्ट हो जाएंगे तब शो को टीवी पर दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है के हर एविक्शन के साथ शो में नए कंटेस्टेन्ट को लाया जाएगा और इस तरह शो 6 महीने तक चलेगा।

है ना दिलचस्प? आपका क्या कहना है इस बारे में?