पिछला एक साल हम सभी के लिए बहुत मुश्किल भरा रहा है। हालाँकि इस एक साल में हमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बहुत सी खुशख़बरियाँ भी सुनने को मिली। किसी सेलिब्रिटी के घर शादी की शहनाइयाँ गूंजी, तो किसी के घर बच्चे की किलकारियाँ। और हाल ही ने हमें एक और सेलिब्रिटी कपल के घर से खुशखबरी सुनने को मिली है। मैं बात कर रही हूँ रणविजय सिंघा और उनकी वाइफ प्रियंका सिंघा की।

कुछ महीनों पहले रणविजय ने अपने सोशल सोशल मीडिया के ज़रिए ये बताया था के उनके और प्रियंका के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खबर के बाद से ही हम सिंघा फैमिली की तरफ से खुशखबरी मिलने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। हमारा ये इंतज़ार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि हाल ही में रणविजय ने एक क्यूट सी जर्सी की तस्वीर शेयर करते हुए ये खुशखबरी दी के उनके घर बेबी बॉय आया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! कायनात का बेबी ब्रदर आ गया है।

यहाँ देखिये तस्वीर-

रणविजय, प्रियंका और लिटिल कायनात को अपने घर के सबसे नन्हे सदस्य के आने की ढ़ेर सारी बधाइयाँ।