Surekha Sikri
Surekha Sikri

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी जी इस दुनिया में नहीं रहीं। 3 टाइम नैशनल अवॉर्ड विनर सुरेखा जी का आज सुबह कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।

आपको बता दूँ, कुछ ही दिन पहले खबर आई थी के सुरेखा जी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक हो गया है और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं, हालाँकि फिर उनकी तबियत में सुधार की भी ख़बर आई थी। सुरेखा जी के निधन से हम सभी सदमे में हैं। इस बात की जानकारी उनके मैनेजर ने ई-टाइम्स को दी।

उन्होंने कहा-

हार्ट अटैक आने से आज सुबह सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आने से वो बीमार चल रही थीं। अपने आखरी वक़्त में सुरेखा सीकरी एप्ने परिवार के साथ थीं। उनका परिवार दुख की इस घड़ी में प्राइवेसी चाहता है। ओम साईं राम।

सुरेखा जी तमस, ज़ुबैदा, बधाई है जैसी बेहतरीन फिल्मों में नज़र आ चुकी है। इसी के साथ वो टेलीविज़न शो बालिका वधु में भी दादी सा के किरदार में नज़र आईं थी।

सुरेखा जी को उनकी बेहतरीन एक्टिंग, उनकी कला के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा और भले ही वो इस दुनिया में ना हों लेकिन हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।