साल 2020 और 2021 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत ही मुश्किल भरे रहे हैं। लेकिन ये बात भी गलत नहीं है के इन डेढ़ सालों में इस इंडस्ट्री से हमें बहुत सी खुशख़बरियाँ मिली। किसी के घर से शहनाइयाँ बजने की खुशखबरी आई तो किसी के घर से किलकारियाँ गूंजने की। और अब एक और सेलिब्रिटी कपल के घर से गुड न्यूज़ आ रही है। मैं बात कर रही हूँ नेहा धूपिया और अंगद बेदी की।

अंगद और नेहा ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये ये गुड न्यूज़ दी है, के उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हाँ आपने सही पढ़ा, नेहा और अंगद दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं और उनकी लिटिल मेहर जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। टू बी पेरेंट्स ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए प्यारी सी तस्वीर और प्यारे से कैप्शन के साथ ये खबर दी।

यहाँ देखिये तस्वीर-

नेहा, अंगद और लिटिल मेहर को उनके घर के नन्हे सदस्य के आने की ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ